भारत

पेड़ पर मृत मिला तेंदुए का शावक

Nilmani Pal
29 Nov 2022 4:04 AM GMT
पेड़ पर मृत मिला तेंदुए का शावक
x

इटावा। इटावा के बाहरी इलाके में एक तेंदुए का शावक मृत पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शावक का शव एक पेड़ की दो शाखाओं के बीच फंसा हुआ था। वन रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने कहा, शव को नीचे लाने के लिए वन विभाग की टीम को शाखाओं को काटना पड़ा। शावक के मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रथमदृष्टया अधिकारियों को संदेह है कि शावक शिकार करने की कोशिश करते समय दो शाखाओं के बीच फंस गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम बाधपुरा प्रखंड के मुरांग गांव में हुई, जहां तेंदुए की अच्छी आबादी है. घटना की जांच की जा रही है।

Next Story