भारत
वन विभाग ने शिवालिक रेंज में छोड़ा कोर्ट में पकड़ा गया तेंदुआ, VIDEO
jantaserishta.com
10 Feb 2023 1:24 PM IST

x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद कोर्ट से रेस्क्यू किए गए तेंदुए को शिवालिक रेंज सहारनपुर में छोड़ दिया गया है। गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुआ कहां से आया, ये अभी तक पता नहीं चल सका है। पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़े गए तेंदुए को इलाज के बाद शिवालिक रेंज सहारनपुर में ले जाकर छोड़ दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि तेंदुआ कोर्ट परिसर में हमले से एक दिन पहले ही आ चुका था और करीब 14 घंटे बाद आक्रामक हुआ।
बुधवार को तेंदुए ने गाजियाबाद कोर्ट में हमला कर करीब 10 लोगों को जख्मी कर दिया था। रात ढाई बजे लोहे के चैनल से कोर्ट बिल्डिंग में घुसा था।
कोर्ट प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार रात करीब ढाई बजे तेंदुआ पहली बार देखा गया। पीएसी कैंप के सामने बिल्डिंग में ऊपर जाने के लिए लोहे का जो चैनल लगा हुआ है, वो उस वक्त खुला हुआ था और इसी चैनल के जरिये तेंदुआ बिल्डिंग में घुस गया।
मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर तेंदुआ कहां रहा, ये जानने के लिए बाकी सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
बता दें कि कोर्ट परिसर में बुधवार शाम 4 बजे लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी। इसके बाद वो आक्रामक होता चला गया और करीब 10 लोगों पर हमला किया। 5 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार रात करीब 9 बजे उसको पकड़ा जा सका।
गुरुवार दोपहर बाद इस तेंदुए को शिवालिक रेंज में ले जाया गया। सहारनपुर जिले की बड़कला रेंज के करौंदी जंगल में तेंदुए को छोड़ दिया गया है।
गाजियाबाद कचहरी में तेंदुए का अटैक कई लोग घायल कोर्ट परिसर के अंदर घुसा तेंदुआ pic.twitter.com/cN0mKxsMQw
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) February 8, 2023
Tagsगाजियाबाद कोर्टगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसशिवालिक रेंजतेंदुआवन विभाग गाजियाबादGhaziabad CourtGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceShivalik RangeLeopardForest Department Ghaziabad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





