
x
DEMO PIC
फैली दहशत.
चामराजनगर: कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक तेंदुए ने छह साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया। यह हमला उस समय हुआ, जब मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। सोमवार रात हनूर तालुक इलाके में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुुुई बच्ची सुशीला को कामगेरे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वन अधिकारियों समेत कई परिचतों ने अस्पताल में लड़की से मुलाकात की।
बता दें कि तेंदुए ने बच्ची को उसके घर से 200 मीटर दूर तक खींचकर जंगल में ले जाने की भी कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर भागे माता-पिता और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ा। वहीं, नेताओं ने तेंदुए के खतरे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की अपील की है। सोलिगा आदिवासी समुदाय के कई लोग जंगल के करीब रहते हैं। जहां हमेशा खतरा बना रहता है। उधर, इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





