भारत

तेंदुए ने 9 साल के बच्चे पर किया हमला, चेहरे, गर्दन, पेट और पैरों पर चोटें आई

jantaserishta.com
26 July 2023 11:45 AM IST
तेंदुए ने 9 साल के बच्चे पर किया हमला, चेहरे, गर्दन, पेट और पैरों पर चोटें आई
x
इलाके में हड़कंप.
बेंगलुरु: कर्नाटक के चामराजनगर जिले में नौ वर्षीय एक स्कूली छात्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान हर्षित के रूप में की गई है, जो यालंदुरु तालुक के मल्लीगेहल्ली गांव का निवासी है। तेंदुए के हमले के चलते हर्षित के चेहरे, गर्दन, पेट और पैरों पर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेंदुआ गांव के प्राइमरी स्कूल के पास छिपा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम जब लड़का स्कूल से अपने घर के लिए निकला तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े और शोर मचा दिया। तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में गायब हो गया। लोगों ने लड़के को येलंदुरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और बाद में उसे जिला अस्पताल ले गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। तेंदुए को केस्टुरु, मल्लीगेहल्ली, कटनावाड़ी और होसुरु गांवों में देखा गया था। लोगों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। 26 जून को क्षेत्र में घर के सामने खेल रही छह वर्षीय बच्ची सुशीला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। बच्ची को 200 मीटर तक घसीटा गया था और शोर-शराबा होने पर तेंदुए ने उसे छोड़ दिया था। बाद में लड़की ने दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story