
x
DEMO PIC
फैली दहशत.
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक तेंदुए ने 42 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह नगीना थाना क्षेत्र के काजीवाला गांव की है। पीड़िता मथिलेश सुबह शौच के बाद खेत से लौट रही थी इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया। नगीना के एसएचओ रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मथिलेश के शोर मचाने के बाद गांव के लोग डंडे लेकर मौक पर पहुंचे। तब तक तेंदुए ने महिला के शरीर को क्षत-विक्षत और खून से लथपथ छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिजनौर डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) अनिल कुमार ने कहा कि तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है इसलिए वन अमला पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी गई है। इससे पहले इलाके में तेदुए ने 14 साल की लड़की अदिति और फिर 5 साल की बच्ची नैना को अपना शिकार बनाया था।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसतेंदुएमहिला की मौतमहिलाBijnorBijnor NewsBijnor Policeleopardwoman's deathwoman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





