भारत

अजीबोगरीब: बढ़ती महंगाई के बीच नींबू की चोरी हुई शुरू, लहसुन, प्याज भी नहीं छोड़ा

jantaserishta.com
11 April 2022 2:44 PM IST
अजीबोगरीब: बढ़ती महंगाई के बीच नींबू की चोरी हुई शुरू, लहसुन, प्याज भी नहीं छोड़ा
x
देखें वीडियो।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर नहीं बल्कि तेजी से महंगे हो रहे नींबू पर हाथ साफ कर दिया है. इतना ही नहीं चोरों ने प्याज और लहसुन भी चोरी कर ली. इन दिनों नींबू का दाम आसमान छू रहा है. फिलहाल सब्जी की चोरी से व्यापारियों में खासी नाराजगी है.

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी की है, यहां के रहने वाले मनोज कश्यप की सब्जी मंडी में दुकान है. जहां वह सिर्फ नींबू, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन बेंचते हैं. व्यापारी का कहना है कि देर रात चोरों ने उसके गोदाम पर धावा बोलकर महंगे नींबू और दूसरी सब्जी चोरी कर ली.
खुले बाजार में इन दिनों नींबू की कीमत 200 रुपये तक पहुंच गई है, जिसके चलते नींबू की डिमांड भी बढ़ गई है. चोरों ने गोदाम पर धावा बोलकर 50 किलो नींबू, प्याज और लहसुन चोरी कर लिया. चोरी किए गए नींबू की कीमत लगभग 10 हज़ार रुपये बताई जा रही है. सब्जी की चोरी से व्यापारियों में खासी नाराजगी है.
फिलहाल व्यापारी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इलाके में खास तौर पर नींबू की हुई चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. व्यापारी मनोज कश्यप ने कहा कि देर रात चोरों ने उसके गोदाम पर धावा बोलकर महंगे नींबू और दूसरी सब्जी चोरी कर ली. 50 किलो नींबू, प्याज और लहसुन चोरी कर लिया, पुलिस में शिकायत का कुछ अर्थ निकलता नहीं निकलता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story