भारत
5 लाख की रिश्वत लेते लीगल ऑफिसर गिरफ्तार, CBI छापेमारी के बाद 3.79 करोड़ कैश बरामद
jantaserishta.com
8 Nov 2024 4:49 PM IST

x
आंखें फटी रह गईं.
नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के एक कानूनी अधिकारी विजय मग्गो और एक बिचौलिए को एक व्यवसायी की दो दुकानों की सील खोलने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आरोपियों के परिसरों की तलाशी के दौरान अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों के अलावा 3.79 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।
सीबीआई प्रवक्ता ने बयान में कहा, आरोप लगाया गया था कि आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से डीयूएसआईबी के एक अन्य अधिकारी के नाम पर उसकी दो दुकानों की सील खुलवाने और उन्हें बिना रुकावट चलाने की अनुमति देने के लिए 40 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
अधिकारियों ने कहा कि व्यवसायी की शिकायत के बाद, एजेंसी ने गुरुवार को जाल बिछाया और मग्गो को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह रिश्वत की रकम का एक हिस्सा 5 लाख रुपये ले रहा था। बयान में कहा गया कि सीबीआई ने आरोपियों के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली, जिसमें 3.79 करोड़ रुपये नकद और कुछ संपत्ति दस्तावेज बरामद हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





