भारत
केरल में वाम दल की ऐतिहासिक जीत होगी: सीएम पिनाराई विजयन
jantaserishta.com
26 April 2024 10:59 AM IST

x
कन्नूर: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद सीएम ने कहा कि राज्य में वाम दल ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। सीएम विजयन ने कहा, "लहर बहुत स्पष्ट है। वामपंथी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। केरल में केंद्र विरोधी और कांग्रेस विरोधी यूडीएफ की भावनाएं बहुत स्पष्ट हैं। इसलिए हम बड़ी जीत हासिल करेंगे।"
केरल में मतदाताओं के विचार बिल्कुल स्पष्ट हैं। भाजपा का यहां कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के खिलाफ भी ऐसी ही भावना है क्योंकि उनके 18 सांसदों ने पिछले पांच वर्षों में राज्य के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि केरल में भाजपा न केवल हारेगी, बल्कि वह केरल की 20 सीटों में से किसी में भी दूसरे स्थान पर भी नहीं आने वाली। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी और माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रहा था। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए तिरुवनंतपुरम में दूसरे स्थान पर रहा और बाकी सीटों पर तीसरे स्थान पर।
Tagsकन्नूरकेरलमुख्यमंत्री पिनाराई विजयनपिनाराई विजयनKannurKeralaChief Minister Pinarayi VijayanPinarayi Vijayan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





