भारत

लेक्चरर ने महिला टीचर से की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

jantaserishta.com
25 Nov 2021 6:15 PM IST
लेक्चरर ने महिला टीचर से की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल
x
बच्चों के साथ- साथ स्कूल के स्टाफ से भी पूछताछ की.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर को साथी महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने 11 नवंबर को थाने में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला दर्ज कराया था. शिक्षा विभाग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और आला अधिकारियों की एक टीम ने स्कूल में पहुंचकर जांच की. बच्चों के साथ- साथ स्कूल के स्टाफ से भी पूछताछ की.

आरोपी विज्ञान का लेक्चरर बताया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है. इस घटना के बाद स्कूल में बहुत गुस्सा है. स्कूल के अन्य शिक्षकों का कहना है कि किसी की हाल में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इससे न सिर्फ स्कूल की बदनामी हुई है बल्कि बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा है. दोषी पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
बताया जा रहा है कि लेक्चरर घटना के बाद से लगातार विद्यालय में पहुंच रहा था और उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल से गायब हो जाता था. आरोपी पहले भी ऐसी हरकत को अंजाम दे चुका है. इस घटना के बाद पीड़ित शिक्षिका काफी डरी हुई थी. जिसके वजह से उसे स्कूल में अपनी मां के साथ आना पड़ता था. पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. जब उसकी हरकत बढ़ गई तो उसने पुलिस में मामला दर्ज कराने का मन बनाया.
इस मामले पर कौलारी थाना एसएचओ नरेश पोषवाला का कहना है कि 11 नवंबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका के साथ एक छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस मामले में उसके साथी लेक्चरर को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story