भारत

तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई विवाहिता, गांव वालों ने संदूक खोला तो उड़े होश

jantaserishta.com
28 Nov 2022 8:59 AM IST
तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई विवाहिता, गांव वालों ने संदूक खोला तो उड़े होश
x
पढ़े पूरी खबर
रामपुर: मिलकखानम क्षेत्र के एक गांव से अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। आरोप है कि वह घर मे रखा जेवर और 60 हजार की नकदी भी ले गई है। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि वह पांच नवंबर को जरूरी कार्य से रामपुर गया था। वापस आया तो पत्नी घर मे नहीं थे। बच्चों ने बताया कि मम्मी को गए बहुत समय हो चुका है। ग्रामीण ने घर के संदूक को देखा तो उसमें रखा जेवर और 60 हजार कैश गायब था। कपड़ों में छुपा हुआ एक मोबाइल मिला जिसमें एक युवक के साथ पत्नी के अश्लील फोटो मिले।
ग्रामीण ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने आशंका जताई है कि जेवर और कैश के लालच में उसकी पत्नी की हत्या की जा सकती है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार और पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है। मिलकखानम थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story