भारत
POLICE को तो छोड़ दो भाई! गूगल मैप ने फिर दिया धोखा...सादे कपड़ों में थे पुलिसकर्मी, हुआ हमला
jantaserishta.com
9 Jan 2025 9:57 AM IST

x
रातभर बंधक बनाकर रखा.
गुवाहाटी: असम में छापा मारने जा रही पुलिस की एक टीम को गूगल मैप ने नगालैंड में पहुंचा दिया. इस दौरान ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में ही थे. इसलिए वहां के लोगों ने पुलिस की टीम को मॉडर्न हथियारों के साथ देखा तो उन्हें बदमाश समझ लिया. वो किसी वारदात को अंजाम न दें, इसलिए लोगों ने उनपर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया.
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि असम पुलिस की 16 सदस्यीय टीम छापेमारी के दौरान गूगल मैप द्वारा दिखाए जा रहे रूट को फॉलो करते हुए अनजाने में नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें रात भर बंधक बनाकर रखा.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार रात को उस समय हुई जब जोरहाट जिला पुलिस की एक टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी.
उन्होंने कहा, "ये एक चाय बागान क्षेत्र था, जिसे गूगल मैप्स पर असम में दिखाया गया था. हालांकि यह वास्तव में नगालैंड की सीमा में था. जीपीएस पर भ्रम के कारण अपराधी की तलाश में टीम नगालैंड के अंदर चली गई. स्थानीय लोगों ने असम पुलिस की टीम को अत्याधुनिक हथियार लेकर आए कुछ बदमाशों के रूप में समझा और उन्हें हिरासत में ले लिया."
अधिकारी ने बताया, "16 पुलिसकर्मियों में से केवल तीन ही वर्दी में थे और बाकी सादे कपड़ों में थे. इससे स्थानीय लोगों में भी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने टीम पर हमला भी किया और हमारा एक कर्मी घायल हो गया."
नगालैंड में प्रतिकूल स्थिति की सूचना मिलने पर जोरहाट पुलिस ने तुरंत मोकोकचुंग के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, जिन्होंने असम पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी. तब स्थानीय लोगों को एहसास हुआ कि यह असम से आई असली पुलिस टीम थी और उन्होंने घायल व्यक्ति समेत पांच सदस्यों को छोड़ दिया. हालांकि उन्होंने 11 लोगों को रातभर बंधक बनाकर रखा. उन्हें सुबह रिहा कर दिया और बाद में वो जोरहाट पहुंचे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





