भारत

"'छोड़ दिजिए सर, मेहमान आ गए है, बहुत बदनामी होगी"...रुकी शादी, जानिए पूरा माजरा

jantaserishta.com
20 May 2021 12:27 PM IST
छोड़ दिजिए सर, मेहमान आ गए है, बहुत बदनामी होगी...रुकी शादी, जानिए पूरा माजरा
x

सर हल्दी लग गई है, छोड़ दिजिए सर, मेहमान सब आ गए है, बदनामी होगी, यह विनती नाबालिग घरवाले करते रहे लेकिन बीडीओ किसी की एक न सुनी और नाबालिग की शादी त्वरित कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी. यह मामला झारखंड के दुमका का है.

यह कार्रवाई सदर प्रखंड बीडीओ राजेश सिन्हा के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन दुमका के पहल पर नगर थाना पुलिस के सहयोग से की गई. निर्धारित समय से पूर्व नाबालिग की हो रही शादी को सूचना मिलने पर बीडीओ टीम के साथ पहुंचे और उन्‍होंने शादी रोक दी. बीडीओ ने दुल्‍हन के आधार कार्ड समेत अन्य प्रमाण पत्र की जांच करने उसे नाबालिग पाया. बीडीओ ने पाया कि दुल्‍हन बनने वाली लड़की की उम्र 17 वर्ष ही है.
नाबालिग लड़की के परिजनों की विनती पर बीडीओ ने कानूनी प्रावधान बताते हुए कहा कि यदि प्रमाण पत्रों में गलतियां हुई है, तो आवश्यक संशोधन का अधिकार सिविल सर्जन के पास है. मामला नगर थाना क्षेत्र का है. मामले में बीडीओ ने बताया कि टीम द्वारा जांच कर वास्तविक उम्र का पता लगाया गया.
इस बीच नाबल‍िग दुल्‍हन के पर‍िजनों ने बीडीओ के कई व‍िनती की लेक‍िन परिजनों को समझा-बुझाकर शादी पर रोक लगा दी गई. परिजनों को बाल विवाह अधिनियम से अवगत कराते हुए शादी नहीं करने को लेकर राजी करते हुए निर्धारित उम्र सीमा में शादी को लेकर लिखित परिजनों से लिए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story