भारत

मिली X श्रेणी की सुरक्षा, CISF जवानों के घेरे में रहेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी

jantaserishta.com
6 April 2026 3:44 PM IST
मिली X श्रेणी की सुरक्षा, CISF जवानों के घेरे में रहेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी
x
बड़ा अपडेट.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। पेस की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।
लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के बड़े नामों में एक हैं और देशभर में लोकप्रिय हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।
एक्स श्रेणी की सुरक्षा में 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा दी जाती है। इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है। हाल ही में लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद लिएंडर पेस ने कहा था कि मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया। आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं।
पेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। देश की सेवा करने का जज्बा उनके अंदर पूरी तरह से मौजूद है और वे हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए काम करने को तैयार हैं।
लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पेस डबल्स और मिश्रित डबल्स मिलाकर 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story