भारत

विधान सभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में नेताओं के दौरे तेज

jantaserishta.com
20 July 2023 1:13 PM IST
विधान सभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में नेताओं के दौरे तेज
x

फाइल फोटो

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने मोर्चा संभाल लिया है और वे चुनाव में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गए हैं।
राज्य में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए आसान नजर नहीं आ रहा। यही कारण है कि राज्य इकाइयों के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में अपना दखल बढ़ा दिया है। चुनाव में किन मुद्दों पर जोर दिया जाए, किन नेताओं को जिम्मेदारी व जवाबदेही सौंपी जाए, साथ ही किस रणनीति पर आगे बढ़ा जाए, यह तय करने का सारा दारोमदार केंद्रीय नेतृत्व पर है।
वैसे तो राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीते समय में कई दौरे हो चुके हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी महाकौशल का दौरा कर चुकी हैं, आने वाले दिनों में दोनों ही दलों के तमाम बड़े नेताओं के मध्य प्रदेश दौरे प्रस्तावित हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के दौरों पर गौर करें तो प्रियंका गांधी ग्वालियर चंबल के दौरे पर 21 जुलाई को आ रही हैं, उनकी ग्वालियर में जनसभा होने वाली है। इसी तरह आठ अगस्त को राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी आएंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सागर प्रवास है। एक तरफ जहां कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुटी है और नेताओं के दौरे हो रहे हैं तो वही सत्ताधारी दल भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर रखी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव को बनाया है और सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव को, इतना ही नहीं प्रबंधन समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया गया है।
इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जुलाई को और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जुलाई को प्रदेश के प्रवास पर आने वाले हैं। कुल मिलाकर दोनों राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेतृत्व के बढ़ते दखल ने यह संकेत और संदेश तो दे ही दिया है कि विधानसभा चुनाव की कमान पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में रहने वाली है। राज्य के नेता पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ही काम करेंगे और चुनावी रणनीति का निर्धारण भी केंद्रीय नेतृत्व के जरिए किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story