भारत
भारत रत्न एवं नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन को पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन
jantaserishta.com
21 Nov 2026 8:36 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत रत्न एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने उनको नमन किया है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, "महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी एवं रमन प्रभाव के खोजकर्ता, नोबेल पुरस्कार और भारत रत्न से अलंकृत महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। विज्ञान के क्षेत्र में आपकी अद्वितीय उपलब्धियाँ, ज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण सदैव युवा पीढ़ी को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत रत्न एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान और उनकी उपलब्धियाँ सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नोबेल पुरस्कार विजेता एवं भारत रत्न महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘रमन प्रभाव’ की युगांतकारी खोज से उन्होंने विश्व में भारतीय मेधा का गौरव बढ़ाया और सिद्ध किया कि संकल्प, जिज्ञासा और अनुसंधान के बल पर भारत विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकता है। उनका जीवन हर युवा वैज्ञानिक को बड़े सपने देखने और नई खोजों का साहस करने की प्रेरणा देता रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "विश्वविख्यात वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित डॉ. चंद्रशेखर वेंकटरमन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! ‘रमन प्रभाव’ की खोज से उन्होंने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया। विज्ञान के प्रति उनकी लगन युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





