भारत

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
15 Sept 2026 9:01 AM IST
आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं श्रद्धांजलि अर्पित की है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक परम पूजनीय के. एस. सुदर्शन जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक, परम पूज्य के.एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं!"
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा गया, "राष्ट्र साधना, स्वदेशी चिंतन और सामाजिक समरसता को अपना जीवन-ध्येय बनाने वाले आरएसएस के पंचम सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'राष्ट्र प्रथम' के भाव से अनुप्राणित उनका तपस्वी जीवन और प्रखर राष्ट्रवादी वैचारिक विरासत सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "राष्ट्र प्रथम के संकल्प, संगठन साधना और समाज जागरण को अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक, परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्वदेशी चिंतन, ग्राम विकास, गौसंवर्धन, कृषि और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर उनका गहन मंथन राष्ट्र जीवन को सशक्त दिशा देने वाला रहा। संगठन में नवाचार और वैचारिक प्रखरता के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनेक पीढ़ियों को राष्ट्रकार्य के लिए प्रेरित किया। उनका तपस्वी जीवन, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का भाव सदैव प्रेरणा देता रहेगा।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वदेशी दर्शन, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय चिंतन परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने में आपका अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। आपके विचार और जीवन-मूल्य हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मां भारती के परम उपासक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन! उनका त्यागमय एवं राष्ट्रसमर्पित जीवन युगों-युगों तक हम सभी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक एवं प्रखर राष्ट्रचिंतक श्रद्धेय के.एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज जागरण और सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। आपका सहज व्यक्तित्व, गहन चिंतन और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता परम पूज्य के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को संगठन और समाज की सेवा में समर्पित किया। उनके विचार, उनका अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।"
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक, श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति एवं संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रहित के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा, संस्कार एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।"
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा, समाजहित और मानव कल्याण के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story