भारत

महान वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर नेताओं ने किया नमन

jantaserishta.com
25 Sept 2026 8:13 AM IST
महान वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर नेताओं ने किया नमन
x
नई दिल्ली: महान वैज्ञानिक, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने उनको नमन किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा गया, "महान भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक, ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। विज्ञान के क्षेत्र में देश के प्रति उनका योगदान अमूल्य है।"
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री व बिजली मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा देने वाले महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष, 'पद्म विभूषण' प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। भारतीय विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रो.धवन का योगदान अतुलनीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, अद्भुत शोध और अथक परिश्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज रहेंगे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "विख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, दूरदर्शी शोधकर्ता एवं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के शिल्पकार, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और अतुलनीय योगदान से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान को नई दिशा और ऊंचाइयां प्रदान कीं। विज्ञान और अनुसंधान के प्रति उनका समर्पण तथा राष्ट्रनिर्माण की उनकी वैज्ञानिक दृष्टि सदैव प्रेरणादायी रहेगी।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सुप्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म विभूषण प्रो. सतीश धवन की जयंती पर सादर नमन करता हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई दिशा और ऊंचाइयों तक ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक प्रोफेसर सतीश धवन की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! प्रो. सतीश धवन ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक प्रतिभा और समर्पण से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका योगदान भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सदैव स्मरणीय रहेगा।"
भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के आधारस्तंभ, इसरो के पूर्व अध्यक्ष, पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक प्रो. सतीश धवन की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! प्रो. धवन के दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट शोध और अटूट समर्पण ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। देश की वैज्ञानिक उन्नति और स्वदेशी अंतरिक्ष क्षमताओं को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ बना रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story