भारत
पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं
jantaserishta.com
1 Jun 2025 10:09 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मनसुख मांडविया भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने और हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं। हमारे श्रमिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास भी उतने ही सराहनीय हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं।“
पीएम मोदी से मिली शुभकामनाओं पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, “पीएम मोदी आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मैं आपके निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं। आप हमारे लिए हर दिन कड़ी मेहनत करने और देश के विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।“
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।“
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, आपके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।“
दूसरी ओर रविवार को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "पिछले 24 रविवार से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास के तहत नियमित साइकिलिंग का आयोजन किया गया है। 'संडे ऑन साइकिल' पहल अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है। पीएम मोदी ने फिट इंडिया का मंत्र दिया और देश के युवाओं ने उसे साकार किया है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





