भारत

पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
3 Oct 2025 10:05 AM IST
पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत को पर्यटन का केंद्र बनाने और साथ ही भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए व्यापक प्रयास कर रहे गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
पीएम के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अथक प्रयासों और समर्पण से भारत की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार दिल्ली में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन को और अधिक समृद्ध करने की दिशा में आपके मार्गदर्शन में निरंतर कार्यरत है। प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे ऊर्जावान साथी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता संतोषी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो। आपका जीवन राष्ट्रसेवा, लोक-कल्याण और समाज उत्थान के संकल्पों से सतत आलोकित होता रहे।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और यूं ही राष्ट्र के विकास और उत्थान में अपना योगदान देते रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story