भारत

पीएम मोदी सहित नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामानएं

jantaserishta.com
1 Oct 2025 10:13 AM IST
पीएम मोदी सहित नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामानएं
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामानएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार सम्मान दिलाया है। विभिन्न मुद्दों पर उनके ज्ञान और मार्गदर्शन का हम गहरा सम्मान करते हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका सरल एवं सहज स्वभाव, राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ, सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। सांसद रवि किशन ने लिखा कि सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और हम सबका मार्गदर्शन करते रहें।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लिखा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story