भारत

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कर्नाटक के नागमंगला में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

jantaserishta.com
18 Nov 2026 10:57 AM IST
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कर्नाटक के नागमंगला में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम
x
नई दिल्ली: देशभर में 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस बुधवार को मनाया जा रहा है। इस वर्ष इसकी थीम 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' है। आयुष मंत्रालय की ओर से इसका मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआराईवाईएन) में आयोजित किया जा रहा है।
केंद्रीय आयुष व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्राकृतिक चिकित्सा को अपनी स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। इस वर्ष 18 नवंबर को कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा।
​प्रतापराव जाधव ने आगे लिखा, "संतुलित आहार, नियमित योग, शारीरिक सक्रियता और तनाव प्रबंधन जैसी स्वस्थ आदतों को अपनाकर रोगमुक्त और सुखी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। आइए, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को प्राकृतिक चिकित्सा और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करें।"
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक चिकित्सा हमारी पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों का महत्वपूर्ण अंग है, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करती है। स्वस्थ जीवन केवल रोगों से मुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी प्रतीक है। आइए, प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने का संदेश देने वाले राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध एवं प्रकृतिमैत्री समाज के निर्माण का संकल्प लें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story