भारत

PAK से गुस्साए नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए

jantaserishta.com
5 July 2026 6:04 PM IST
PAK से गुस्साए नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन,  बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए
x
PoK से बड़ी खबर.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात पूरी तरह बेकाबू हो चुके हैं। सरकार की बर्बरता और 600 से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सामूहिक गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह छिड़ गया है। आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे शौकत नवाज मीर को नजरबंद किए जाने से नाराज 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) ने अब सीधे इस्लामाबाद को चुनौती दे दी है। इस बीच, आंदोलनकारी नेताओं ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाते हुए कश्मीर के इस पार से मदद की गुहार लगाई है। नेताओं का कहना है, "गुलाम उनके काबू में हैं और हमारे बादशाह कैद में हैं।"

सोशल मीडिया पर इस वक्त जम्मू-कश्मीर जेएएसी के मुख्य सदस्य सरदार अमन खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पाकिस्तानी हुकूमत के जुल्म, आटे-राशन की भारी किल्लत और बदहाली का रोना रोते हुए सीधे जम्मू-कश्मीर के लोगों को आवाज लगा रहे हैं।
भरी भीड़ के सामने गरजते हुए सरदार अमन ने कहा, "मैं मेंढर, पुंछ, राजौरी और डोडा के लोगों से अपील करता हूं। हमारे इस हिस्से में राशन और दवाइयों की भारी कमी हो गई है। हमें आपकी मदद चाहिए, प्लीज हमारी मदद के लिए आगे आइए।"
पाकिस्तानी कब्जे से आजाद होने की तड़प को बयां करते हुए जेएएसी नेता ने दोनों देशों के बीच की सीमा को ही खत्म करने की बात कह दी। उन्होंने बॉर्डर के उस पार (भारतीय हिस्से में) रहने वाले लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हम इस सीजफायर लाइन को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं और इसके लिए हमें आपका साथ चाहिए।
अमन खान ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्थानीय लोगों को कमजोर समझने की भूल न करें। उन्होंने कहा, "अगर किसी को लगता है कि हम कमजोर हैं या कहीं फंस गए हैं, तो वे गलतफहमी में हैं। खुदा ने चाहा तो हम सबको रास्ता दिखा देंगे कि मंजिल कहां है।"
एक अन्य वायरल वीडियो में सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाते हुए अमन खान ने वहां मौजूद हजारों प्रदर्शनकारियों से पूछा, "क्या हमें सीजफायर लाइन (LoC) की तरफ बढ़ना चाहिए या नहीं? जोर से बताओ, क्या हम आगे बढ़ें?" इस पर पूरी भीड़ ने एक सुर में नारा लगाया- "हां!"
शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी पुलिस की हिंसक कार्रवाई से नाराज जेएएसी नेता ने साफ कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अगर हमारे राजनीतिक और शांतिपूर्ण रुख के जवाब में गोलियां चलाई गईं, तो हमारे पास भी दूसरे रास्ते खुले हैं। फिर कल को कोई रोना मत रोना और पछताना मत।"
अमन खान ने दोटूक कहा कि वे अब पाकिस्तान की मर्जी से नहीं चलेंगे। अगर वहां से वफादारी मिलेगी तो इधर से भी वफादारी मिलेगी, लेकिन अगर वहां से क्रूरता दिखाई गई तो यहां के लोग भी ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
अपने एक ताजा वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कश्मीर (PoJK) को इस तरह के दबाव और जुल्म को झेलते हुए करीब एक महीना हो चुका है। उन्होंने श्रीनगर, बारामूला, पुंछ, मेंढर, राजौरी, जम्मू, लद्दाख, करगिल और गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे राज्य के लोगों से एकजुट होने और इस तानाशाही के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story