भारत

नेता ने नाबालिग को बनाया निशाना, छेड़छाड़ के मामले में अरेस्ट

jantaserishta.com
12 Aug 2024 4:27 PM IST
नेता ने नाबालिग को बनाया निशाना, छेड़छाड़ के मामले में अरेस्ट
x

सांकेतिक तस्वीर

कपड़े उतरवाए...
कन्नौज: अयोध्या के बाद अब कन्नौज में समाजवादी पार्टी का एक बड़ा नेता छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह को एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में रविवार देर रात हिरासत में ले लिया। उस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग बुआ के साथ नौकरी के लिए नवाब सिंह के पास पहुंची थी। जहां उसने लड़की के कपड़े उतरवाए और छेड़छाड़ की।
जानकारी के मुताबिक, तिर्वा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग अपनी बुआ के साथ रविवार को सपा नेता के डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए गई थी। पीड़िता के अनुसार उसे मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए बुलाया गया था। वहां कुछ देर के लिए बुआ के वहां से हटने पर सपा नेता ने नाबालिग से न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसके कपड़े उतारवा दिए। बुआ जब वापस लौटी तो विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात सपा नेता के डिग्री कॉलेज पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि फिलहाल नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है। जबकि केस दर्ज कर सपा नेता को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story