भारत

नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सैलून में बैठकर करवा रहे थे बाल कटिंग

jantaserishta.com
27 Sept 2023 2:49 PM IST
नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सैलून में बैठकर करवा रहे थे बाल कटिंग
x
आक्रोशित लोगों का हंगामा.
गया: बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जामकर जमकर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक, सिहुली गांव निवासी और रालोजपा नेता अनवर खान आमस के गम्हारिया गांव के पास बुधवार को एक सैलून में बैठकर बाल कटिंग करवा रहे थे, तभी तीन अज्ञात अपराधी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से वहां से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीटी रोड जामकर हंगामा कर रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
मृतक लोजपा की टिकट पर शेरघाटी विधानसभा से पिछला चुनाव भी लड़ चुके थे। बताया जाता है कि घटना के समय उनका बेटा भी उनके साथ था। शेरघाटी के पुलिस उपाधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि अनवर अली खान पर भी कई मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story