
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक 40 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब राजद नेता राजीव रंजन गंगा नदी के किनारे छठ घाट से पहाड़पुर पश्चिम गांव लौट रहे थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि रंजन को काफी नजदीक से गोली मारी गई और वह घायल हो गए. इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें हाजीपुर के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हाजीपुर के डॉक्टरों ने जांच के क्रम में राजीव रंजन को मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





