भारत

नेता की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
28 March 2022 11:18 PM IST
नेता की गोली मारकर हत्या
x
बड़ी खबर

बिहार के दानापुर में अपराधियों ने सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता को उनके नासरीगंज स्थित घर के बाहर ही गोली मार दी. दीपक मेहता को उपचार के लिए तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक जेडीयू नेता दीपक मेहता दानापुर के नासरीगंज में रहते थे. वे अपने घर के सामने ही थे कि अचानक आए कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. दीपक मेहता गोली लगने के बाद लहुलुहान होकर गिर पड़े. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर घर के लोग भी बाहर निकल आए और आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े.
दीपक मेहता को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले. घायल दीपक को परिजन और आसपास के लोग उपचार के लिए तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान दीपक मेहता की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है. मामला सत्ताधारी दल के नेता से जुड़े हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story