भारत

महिला कार्यकर्ता के साथ नेता ने किया रेप, फरार

Nilmani Pal
9 Sept 2024 7:45 AM IST
महिला कार्यकर्ता के साथ नेता ने किया रेप, फरार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP। अयोध्या, कन्नौज के बाद यूपी के मऊ में सपा से जुड़े एक और नेता पर रेप का मुकदमा हुआ है। सपा नेता और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ शहर कोतवाली में रेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। mau rape

वरिष्ठ अधिवक्ता पर उन्हीं की एक महिला सहयोगी ने आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे वीरेंद्र पाल की तलाश में जुटी है। हालांकि सपा वीरेंद से पलड़ा झाड़ रही। वीरेंद्र के पिता दयाराम पाल बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी रह चुके हैं। वर्तमान में दयाराम सपा में हैं। सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा है कि वीरेंद्र का सपा से कोई लेना देना नहीं है।

पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वीरेंद्र बहादुर पाल ने उसे डरा धमकाकर पहले अवैध संबंध बनाए। मना करने पर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार की शाम अवैध संबंध, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि एक पीड़िता ने वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में तहरीर थी, जिसको लेकर बीते 7 सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Next Story