
कन्नौज: हम सियासत में बढ़ती कटुता, राजनीति के गिरते स्तर की बातें बहुत करते हैं लेकिन इसी माहौल में जब अच्छे संस्कारों की कहीं कोई कोपल फूटती है तो अक्सर उसे नज़रअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं लेकिन ये वो तस्वीर है जो कन्नौज की राजनीति में ही नहीं शायद प्रदेश की राजनीति में लंबे अर्से तक याद रखी जाएगी। यह तस्वीर है आईपीएस से राजनेता बने असीम अरुण की जिन्होंने कन्नौज सदर सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके सपा के अनिल दोहरे को इस बार हरा दिया लेकिन जीत हासिल करने के बाद समर्थकों के जश्न के बीच सीधे जा पहुंचे हार चुके प्रत्याशी के घर। उन्होंने न सिर्फ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल दोहरे का आशीर्वाद लिया बल्कि ट्वीटर पर यह स्वीकारोक्ति भी की कि उनसे लड़ना आसान नहीं था।
आदरणीय बड़े भाई श्री अनिल दोहरे जी से आज शाम उनसे उनके घर पर आशीर्वाद प्राप्त किया।
— Asim Arun (@asim_arun) March 10, 2022
अनिल भाई के विरुद्ध चुनाव में प्रतिभाग करना बहुत कठिन कार्य था।
आपका पंद्रह वर्षों का विस्तृत अनुभव रहा है एवं साथ मिल कर विकास कार्य करने पर सहमति बनी। pic.twitter.com/PjIfEjSw2G
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





