भारत

नेता ने एकतरफा प्यार में युवती को किया किडनैप, पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
15 Nov 2024 3:28 PM IST
नेता ने एकतरफा प्यार में युवती को किया किडनैप, पहुंचा सलाखों के पीछे
x

फाइल फोटो

आरोपी गिरफ्तार.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां आम आदमी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौरव वर्मा ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी ने पहले युवती को सस्ते लैपटॉप का लालच देकर अपनी कार में बैठाया फिर उसके हाथ-पैर बांधे और अलग-अलग स्थानों पर घुमाते हुए एक सुनसान घर में ले गया. आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था.
गौरव वर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और आम आदमी पार्टी से भी जुड़ा रहा है. उसने दिल्ली की एक आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर 2018 में रीवा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार के बाद उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी. शादीशुदा होते हुए भी गौरव वर्मा का युवती के प्रति आकर्षण बढ़ा और उसने उसे अपने चंगुल में फंसाने की साजिश रची.
युवती को बंधक बनाए रखने के दौरान गौरव और उसके साथी निखिल साकेत और शनि साकेत खाना लाने बाहर गए. इस दौरान ड्राइवर ने मौके के फायदा उठाकर कमरे का दरवाजा खोला और युवती को छुड़ाया. घर पहुंचकर युवती ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस टीमों को तुरंत सक्रिय किया. पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव वर्मा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, रस्सी, काले कपड़े, टेप और चाकू भी बरामद किए गए हैं. पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ जारी है और आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story