भारत

नेता गिरफ्तार, आवास पर युवती की लूटी आबरू

jantaserishta.com
15 Sept 2024 8:14 AM IST
नेता गिरफ्तार, आवास पर युवती की लूटी आबरू
x

सांकेतिक तस्वीर

निलंबित.
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नारायण मित्रा ट्रेड यूनियन के नेता भी हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने आवास पर युवती के साथ रेप किया। पीड़िता के परिवार का कहना है कि दो-तीन दिनों तक उन्होंने बांकुरा स्थिति आवास पर युवती का यौन शोषण किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं टीएमसी ने ट्रेड यूनियन से उन्हे निलंबित कर दिया है।
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार इस समय आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सवालों के घेरे में है। पश्चिम बंगाल समेत देशभर के डॉक्टरों में भी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से मुलाकात की थी हालांकि यह बैठक बेनतीजा ही रही। डॉक्टर बैनर्जी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे।
डॉक्टरों की मांग थी की इस बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग करवाई जाए। ममता बनर्जी इस बात पर सहमत नहीं हुईं। उन्होंने कहा आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बैठक की रिकॉर्डिंग करवाई जा सकती है लेकिन सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि मुख्य सचिव ने लाइव स्ट्रीमिंग से इनकार कर दिया था।
वहीं इस मामले में सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप घोष पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप है। इससे पहले भ्रष्टाचारा के मामले में संदीप घोष को गिरफ्तार किया गया था और उनसे कई दिनों तक लगातार पूछताछ की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story