भारत

Layer Shot बॉडी स्प्रे: विज्ञापन पर बवाल, तुरंत हटाने का आदेश, जांच भी होगी

jantaserishta.com
4 Jun 2022 4:38 PM IST
Layer Shot बॉडी स्प्रे: विज्ञापन पर बवाल, तुरंत हटाने का आदेश, जांच भी होगी
x

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बॉडी स्प्रे शॉट के विवादित विज्ञापन को तुरंत रोकने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने ट्विटर और यूट्यूब को भी आदेश दिया है कि वो तुरंत अपने प्लेटफॉर्म से लेयर्स बॉडी स्प्रे शॉट का विज्ञापन हटा दें। मंत्रालय ने विज्ञापन कोड़ के आधार पर लेयर्स बॉडी स्प्रे शॉट के विज्ञापन पर जांच भी शुरू कर दी है। बॉडी स्प्रे ब्रैंड लेयर के शॉट डियो को लेकर लोगों का कहना है कि ये रेप कल्चर को बढ़ावा देता है। सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन की खूब आलोचना हुई और लोगों ने अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्रियों को ट्विटर पर टैग करे इस वीडियो पर संज्ञान लेने की गुजारिश की थी।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story