लक्ष्मी की भव्य शादी, खुशी में झूम उठी, सीएम शिवराज ने कही यह बात

खरगोन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने खरगोन की लक्ष्मी मुछाल के विवाह समारोह में वर्चुअली शामिल होकर शुभकामनाएं दी। चौहान ने मुछाल परिवार का मनोबल बढ़ाया और कहा कि दंगा प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता सरकार ने की है, इसके साथ ही अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। वाहनों और सामान की क्षति पर प्रभावितों को अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी। खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल भी इस शादी में उपस्थित थे। खरगोन की लक्ष्मी का विवाह संबंध गुजरात में हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





