भारत

हिंसा मामले में एडवोकेट को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने पर वकीलों का हंगामा, कोर्ट बाधित

jantaserishta.com
13 April 2023 9:10 AM IST
हिंसा मामले में एडवोकेट को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने पर वकीलों का हंगामा, कोर्ट बाधित
x
कोर्ट का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
जमशेदपुर (आईएएनएस)| जमशेदपुर में बीते रविवार को सांप्रदायिक टकराव के मामले में एक एडवोकेट चंदन चतुवेर्दी को गिरफ्तार करने और हथकड़ी लगाकर जेल भेजने पर जमशेदपुर के वकीलों ने बुधवार को जोरदार विरोध किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में हंगामा किया और कामकाज बाधित करा दिया। अधिवक्ताओं ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई न होने पर 13 अप्रैल को भी कोर्ट का बहिष्कार करने की धमकी दी है।
अधिवक्ताओं का कहना है पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्रवाई की है। उन्हें हथकड़ी लगाकर इस तरह जेल भेजा गया है, जैसे वे कोई दुर्दांत अपराधी हों। जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने इस मसले पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की है।
बता दें कि कदमा में रविवार की रात दो गुटों में हुई झड़प के मामले में पुलिस ने 24 घंटे हाजत में रखने के बाद विश्व हिंदू परिषद और गोरक्षा आंदोलन से जुड़े सात युवकों समेत एक वकील चंदन चतुर्वेदी को मंगलवार की शाम जेल भेज दिया था।
जिला बार संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग की गई।
अधिवक्ता को एक अपराधी की तरह जेल भेजा गया, जबकि वह एक मामले में अपने मुवक्किल के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने गया था। लेकिन उन्हें हवालात में रखा गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के पास जाकर अपनी मांग रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story