
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
रात चचेरे भाई के साथ घर से निकला था.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक वकील के बेटे का शव नहर के किनारे पड़ा मिला. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से सिर कुचलकर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पता चला कि मृतक बुधवार रात चचेरे भाई के साथ घर से निकला था. उसके बाद से लापता था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी जमीनी विवाद में अधिवक्ता के पुत्र की हत्या की गई है. मृतक के चचेरे भाई का भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की सभी एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है. जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि मृतक राहुल गुप्ता बुधवार रात में अपने चचेरे ताऊ के बेटे नीशू के साथ घर से निकला था.
इसके बाद राहुल की लाश नहर के किनारे मिली, जबकि नीशू भी अभी तक वापस नहीं लौटा है. पुलिस मृतक के ताऊ के लड़के की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा.
हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश दिवेदी का कहना है कि नहर के पास राहुल गुप्ता का शव मिला है. सिर पर लगी चोटों को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है. इसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





