भारत

वकीलों और पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से मैसेज व्हाट्सएप पर मिलेंगे: सीजेआई

jantaserishta.com
25 April 2024 1:40 PM IST
वकीलों और पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से मैसेज व्हाट्सएप पर मिलेंगे: सीजेआई
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) सेवाओं के साथ व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवाओं के एकीकरण का ऐलान किया।
सीजेआई चंद्रचूड़ ने अदालत में बार के सदस्यों को बताया, "अब वादियों, पक्षकारों और एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (एओआर) को ई-फाइलिंग, रजिस्ट्री द्वारा उठाई गई आपत्तियों, कॉज लिस्ट एवं आदेशों तथा निर्णयों को अपलोड करने के संबंध में ऑटोमेटिक मैसेज मिलेंगे।"
उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ने एक पावरफुल कम्युनिकेशन टूल की भूमिका निभाई है। इस छोटी पहल का बड़ा प्रभाव होगा। कॉज लिस्ट को न्यायाधीशों को व्हाट्सएप पर भी भेजा जाएगा। इस तरह की डिजिटल पहल से न केवल कागज की बचत होगी बल्कि हमारे ग्रह पृथ्वी को भी फायदा होगा। वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि व्हाट्सएप मैसेजिंग सुविधा का एकीकरण सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाया गया एक और क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने इसके लिए आभार जताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story