भारत

वकील की हत्या मामले में नया अपडेट, VIDEO

jantaserishta.com
30 Aug 2023 4:42 PM IST
वकील की हत्या मामले में नया अपडेट, VIDEO
x
देखें वीडियो.
गजियाबाद: गजियाबाद के सदर तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर बदमाशों ने बैनामा लेखक (वकील) मोनू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की दोपहर को हुई। जब वो चैंबर नंबर-95 के अंदर खाना खा रहे थे। हमलावर कौन थे, कितने थे, ये अभी पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल तमाम वकील इकट्ठा हैं और पुलिस मौके पर है। मोनू चौधरी का शव उन्हीं की कुर्सी पर लहूलुहान हालत में मिला है। वे तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुके थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सिहानी गेट थाना क्षेत्र की सदर तहसील के चैंबर नंबर-95 में ये वारदात बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हुई है। कहा जा रहा है कि हमलावर पैदल आए थे और वारदात करके फरार हो गए।
आज पूरे प्रदेश में वकीलों के आंदोलन को देखते हुए सभी कचहरी और तहसील पर पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बावजूद हमलावर हत्या करके फरार हो गए। इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा और अन्य लोगों से बातचीत करके जानकारी जुटा रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story