भारत
BIG BREAKING: थाने में वकीलों का हंगामा, एक्शन में पुलिस, 100 से ज्यादा के खिलाफ FIR
jantaserishta.com
16 March 2025 3:20 PM IST

x
पुलिस की जांच जारी.
लखनऊ: लखनऊ के विभूतिखंड थाने में शनिवार की रात वकीलों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने इस मामले में 150 वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि वकीलों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ अभद्रता की और एक दारोगा की वर्दी तक फाड़ दी.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें पुलिस पर आरोप है कि उसने एक ड्राइवर की पिटाई कर दी थी. इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद वकीलों का गुस्सा भड़क उठा, और वे भारी संख्या में थाने पहुंच गए. आरोप है कि वकीलों ने थाने में न केवल पुलिसवालों से बदसलूकी की, बल्कि जमकर हंगामा भी काटा.
थाने के अंदर मौजूद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच इस दौरान तीखी झड़प हो गई. आरोप है कि स्थिति तब बिगड़ गई, जब वकीलों ने एक दारोगा की वर्दी फाड़ दी और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया. इसके बाद पुलिस ने वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की.
इस हंगामे के बाद पुलिस ने 150 वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले के बाद इलाके में तनाव जैसा माहौल हो गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





