भारत

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच झड़प, हुई फायरिंग

jantaserishta.com
5 July 2023 2:31 PM IST
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच झड़प, हुई फायरिंग
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में बुधवार को वकीलों के दो समूह आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों ने हवा में फायरिंग की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि दोपहर करीब 1.35 बजे सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि तीस हजारी अदालत परिसर में गोलीबारी की घटना हुई है।
डीसीपी ने कहा, "जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो समूहों ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग की जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।"
अधिकारी ने बताया कि स्थिति सामान्य है और कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story