भारत

Elvish Yadav: एल्विश यादव की जमानत की अर्जी लगाने में जुटे वकील

jantaserishta.com
19 March 2024 10:55 AM IST
Elvish Yadav: एल्विश यादव की जमानत की अर्जी लगाने में जुटे वकील
x
ग्रेटर नोएडा: यूट्यूबर एल्विश यादव केस में उसके वकील बेल की तैयारी में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को जिला अदालत में उसकी जमानत की याचिका दाखिल की जा सकती है। हड़ताल होने की वजह से सोमवार को बेल पेटीशन दायर नहीं की जा सकी थी।
ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एल्विश यादव से सोमवार को उसके पिता और वकीलों ने मुलाकात की। एल्विश यादव के साथ-साथ कई और लोग भी नोएडा पुलिस के रडार पर हैं। उनको जल्द गिरफ्तार करने की बात नोएडा पुलिस कह रही है।
सूत्रों की मानें तो इसमें हरियाणवी गायक फजलपुरिया का नाम भी शामिल है। रविवार शाम को कोर्ट के आदेश के बाद एल्विश को जेल भेजा गया था। उसे 24 घंटे तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया। इसके बाद उसे सामान्य बैरक में शिफ्ट किया गया।
एनडीपीएस की धारा ही अब एल्विश के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यह वह धारा है जिनमें बेल काफी मुश्किल से मिलती है। दूसरी तरफ एल्विश के दोस्त सोशल मीडिया पर लगातार उसके फैंस के नाम पोस्ट कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक होगा, हौसला रखो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story