भारत

कोर्ट परिसर में महिला एसआई से मारपीट के आरोप में वकीलों पर मामला दर्ज

jantaserishta.com
19 Dec 2022 8:17 AM IST
कोर्ट परिसर में महिला एसआई से मारपीट के आरोप में वकीलों पर मामला दर्ज
x
जानें पूरा मामला।
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| तिरुवनंतपुरम के वंचियूर में पुलिस ने जिला अदालत परिसर में एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर हमला करने के आरोप में 20 अधिवक्ताओं के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करने और कथित दुर्व्यवहार के कारण आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई वलियाथुरा पुलिस स्टेशन से जुड़ी सब-इंस्पेक्टर अलीना साइरस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद हुई।
पुलिस के अनुसार, वलियाथुरा पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर मामले में शनिवार को अदालत में पेश हुई और उस पर वकील प्रणव ने हमला किया, जो गिरफ्तार व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाला वकील था। प्रणव के साथ अन्य अधिवक्ता भी थे, जिन्होंने महिला पुलिस अधिकारी को गालियां दीं।
वंचियूर कोर्ट के वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच पहले भी झड़पें हो चुकी हैं, लेकिन किसी महिला पुलिस अधिकारी द्वारा वकीलों के खिलाफ शिकायत पहली बार हुई है। इस अदालत के अधिवक्ताओं ने पहले पत्रकारों के साथ भी मारपीट की थी और कुछ साल पहले इस तरह के एक झगड़े के दौरान इस अदालत परिसर में पथराव भी हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story