भारत

यूट्यूबर एल्विश यादव मामला: वकील दायर करेंगे नई जमानत याचिका, एक और सेलिब्रिटी पुलिस की रडार पर

jantaserishta.com
21 March 2024 10:18 AM IST
यूट्यूबर एल्विश यादव मामला: वकील दायर करेंगे नई जमानत याचिका, एक और सेलिब्रिटी पुलिस की रडार पर
x

एल्विश मामले में वकील दायर करेंगे नई जमानत याचिका

ग्रेटर नोएडा: सांपों के जहर की तस्करी के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर एल्विश यादव के वकील गुरुवार को जमानत के लिए कोर्ट में नई याचिका दायर करेंगे। बुधवार को इस मामले से जुड़े दो लोगों को नोएडा के सेक्टर 20 पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेज गया। पकड़े गए लोगों में से एक व्यक्ति टेंट हाउस का काम करता है और वह सपेरों के संपर्क में था।
दूसरा व्यक्ति एल्विश यादव का खास दोस्त है जिसका इस्तेमाल कर एल्विश रेव पार्टियों में सपेरों को बुलवाता था। सूरजपुर जिला अदालत में लगातार तीसरे दिन कोर्ट में रही हड़ताल के चलते याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है।
बुधवार को पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाने की बात अदालत में कही गई है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जांच में जो पदार्थ मिला है वह धाराओं की श्रेणी में नहीं आता है। एल्विश मामले में पहले से दायर की गई जमानत याचिका की जगह गुरुवार को नई जमानत याचिका दायर की जाएगी। कोर्ट रिमांड चेंज के तहत धाराओं में बदलाव किया गया है। अब एल्विश पर एनडीपीसी एक्ट के तहत 8, 8/22,27,27ए, 29,32 धाराएं जोड़ी गई हैं। इससे पहले जमानत के लिए सेक्शन 8/20, 120बी के तहत याचिका दायर की गई थी।
वहीं इसके दो साथियों, ईश्वार और विनय को भी जेल भेज दिया गया है। दोनों के पकड़े जाने के बाद कई और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब एक और सेलिब्रिटी पुलिस की रडार पर है। जिसे जल्द ही बुलाकर पूछताछ की जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story