
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने एक वकील पर चाकू से हमला कर दिया था. जिससे वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक यह घटना 18 जुलाई की शाम को हुई, जब पीड़ित वकील समेत तीन दोस्त सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो राहगीरों ने उनकी मौजूदगी पर आपत्ति जताई, जिसके बाद बहस हुई.
पुलिस के अनुसार वकील ने राहगीरों को चेतावनी दी और उन्हें धमकी दी कि अगर वे नहीं हटे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. जिसके बाद वे मौके से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वापस आ गए और वकील पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया.
वकील को पांच जगहों पर चोट लगी है. साथ ही वकील के दहीने तरफ घाव भी हुआ है, जो चाकू से लगा है. फिलहाल वकील को घटना के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया.
घटना को लेकर गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान आरोपियों की पहचान मातादीन (18) और एक किशोर के रूप में हुई. फिलहाल दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





