भारत

दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू

jantaserishta.com
14 Feb 2026 5:38 PM IST
दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू
x
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक से जा रहे वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे अज्ञात हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात जिले के करैरा तहसील में हुई। अधिवक्ता सक्सेना अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वे गंभीर रूप से घायल हुए और सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान वहां से निकल रहे अन्य वकील साथियों ने जब सक्सेना को घायल देखा तो उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि सक्सेना पुराना बाजार क्षेत्र के निवासी थे और रोज की तरह बाइक से न्यायालय जा रहे थे। तभी उन पर घात लगाए बदमाशों ने हमला बोल दिया।
हमले की वजह जमीनी विवाद को माना जा रहा है। पुलिस वास्तविकता का पता कर रही है। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि हमलावरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी वाहन से।
अधिवक्ता सक्सेना की हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग पुलिस के साथ कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाने लगे, वहीं इस घटना को लेकर वकीलों में भी आक्रोश है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story