भारत

वकील द्वारा महिला पर चलाई गई गोली कुत्ते को लगी, हुई मौत

jantaserishta.com
26 Sept 2023 1:39 PM IST
वकील द्वारा महिला पर चलाई गई गोली कुत्ते को लगी, हुई मौत
x
महिला बाल-बाल बची.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इसमें महिला बाल-बाल बच गई, जबकि गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई।
बाराबंकी की क्षेत्राधिकारी डॉक्टर बीनू सिंह ने बताया कि बाराबंकी के विजयनगर निवासी कल्पना चतुर्वेदी ने शिकायत में कहा है कि रविवार रात जब वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए ले जा रही थी, तभी अपने घर के बाहर खड़े अरविंद वर्मा ने अपशब्द कहते हुए कुत्ते को घुमाने से मना किया और जान से मारने की धमकी भी दी। वह कुत्ते को टहला रही थीं। तभी अरविंद वर्मा उन्हें गाली व धमकी देने लगे। इसी बीच पीछे से उनका भाई रानू अभिषेक आ गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से कल्पना पर गोली चला दी, लेकिन गोली कुत्ते को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
इसके बाद वह डर कर वहां से भाग गईं और पुलिस से संपर्क किया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story