भारत

Murder: अपराधियों ने वकील पिता-पुत्र को मारी गोली, मौत, वारदात से थर्राया इलाका

jantaserishta.com
12 Jun 2024 10:56 AM IST
Murder: अपराधियों ने वकील पिता-पुत्र को मारी गोली, मौत, वारदात से थर्राया इलाका
x
अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
छपरा: बिहार के सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक पिता-पुत्र दोनों वकील थे और घटना के वक्त कोर्ट जा रहे थे। इधर, घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है।
पुलिस के मुताबिक, मेथवलिया गांव निवासी अधिवक्ता (वकील) राम अयोध्या राय अपने पुत्र सुनील राय के साथ बाइक पर सवार होकर कोर्ट जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए पांच-छह अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे भी मिले हैं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, शुरुआती तौर पर भूमि विवाद को इसकी वजह बताया जा रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं की टीम ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story