भारत

वकील की छापेमारी के दौरान मौत, 8वीं मंजिल से गिरा

Nilmani Pal
2 March 2024 12:50 AM GMT
वकील की छापेमारी के दौरान मौत, 8वीं मंजिल से गिरा
x
मृतक वकील की पत्नी ने की हंगामा

यूपी। आगरा के यूपीएसआईडीसी मार्ग (सिकंदरा) स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात पुलिस दबिश के दौरान अधिवक्ता सुनील शर्मा की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक थे। जमीन से जुड़े मुकदमे में न्यू आगरा थाना पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस अधिवक्ता की मौत हादसा है। वो पुलिस से बचने के लिए दूसरे फ्लैट में छिप गए थे। वहां से गिरने के कारण मौत हुई है।

घटना रात करीब 11.15 बजे की है। पिछले कुछ माह से अधिवक्ता सुनील शर्मा पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 801 में रह रहे थे। रात करीब पुलिस की एक गाड़ी अपार्टमेंट में आई। गाड़ी में एक महिला पुलिसकर्मी और तीन दरोगा थे। पुलिस कर्मी ऊपर गए। पुलिस को अधिवक्ता सुनील शर्मा की तलाश थी। कुछ लोग वॉक कर रहे थे। उन्होंने देखा कोई ऊपर से गिरा है। पुलिस को गाड़ी में बैठा देखकर लोगों ने रोक लिया। पुलिसकर्मी उसी गाड़ी से लहूलुहान हालत में पड़े अधिवक्ता सुनील शर्मा को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स इमरजेंसी पहुंच गई। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर भेजी। पुलिस को जांच में पता चला कि सुनील शर्मा फ्लैट नंबर 802 से गिरे थे। वह फ्लैट खाली पड़ा है। उसमें निर्माण चल रहा है। वह उसमें छिपे थे।

सुनील शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा का कहना है कि वे दवा खाकर सो रही थीं। रात 11 बजे धड़धड़ की आवाज सुनकर नींद खुली। देखा तो पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर आ चुके थे। वे घर में तलाशी ले रहे थे। उस समय उनके पति वहां नहीं थे। पुलिस भी वहां से चली गई। थोड़ी देर बाद गार्ड ने पति के नीचे गिरने की सूचना दी। उनका कहना है कि मैं पुलिस को छोडूंगी नहीं। न्यू आगरा से पुलिस आई थी।

Next Story