भारत

Lawyer कपल की शादी का छपवाया गया संविधान-आधारित कार्ड, लिखी गई विवाह अधिनियम और संविधान की धाराएं

jantaserishta.com
26 Nov 2021 2:36 PM IST
Lawyer कपल की शादी का छपवाया गया संविधान-आधारित कार्ड, लिखी गई विवाह अधिनियम और संविधान की धाराएं
x

नई दिल्ली: इन दिनों शादी के निमंत्रण पत्र को लेकर कपल काफी सेंसटिव हो गए हैं. शादी के कार्ड की डिजाइन से लेकर उसे रंग और उसके मैटर पर बहुत विचार करते हैं. सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड खूब वायरल हो रहा है. इस संविधान-आधारित शादी का कार्ड को अजय शर्मा और पूजा शर्मा ने छपवाया है.

28 नवंबर को होने वाली इस शादी के कार्ड का कैप्शन है, 'In The Beautiful Court of Life'. अपनी तरह के अनोखे इस कार्ड के एक हिस्से में लिखा है 'Notice of Wedding Reception', जिसके नीचे न्याय का तराजू बना है, जिस पर दुल्हा-दुल्हन का नाम है, जिसे समानता के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है.
कार्ड में आगे उन कानूनों का जिक्र है, जो उन्हें विवाह का अधिकार प्रदान करते हैं. कार्ड में लिखा है- 'विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है, इसलिए मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय आ गया है.'
कार्ड में मूलभूत अधिकारों का जिक्र करते हुए आगे लिखा गया, 'मैं अनुच्छेद 19 (i) (बी) (शांति से और बिना हथियारों के इकट्ठा होने का अधिकार) के तहत आपकी कृपापूर्ण उपस्थिति का अनुरोध करता हूं और आपका आशीर्वाद चाहता हूं.'
कार्ड के अंत में लिखा है- 'हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत, हमने एक साथ मिलकर 28 नवंबर को शादी करने का फैसला किया है और अपने जीवन के बाकी हिस्सों में बिना किसी अनुचित प्रभाव के स्वतंत्र रूप से प्यार में रहने के लिए सहमति व्यक्त की है. जब वकीलों की शादी होती है, तो वे 'हां' नहीं कहते हैं, वे कहते हैं, 'हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं.'
बताया जा रहा है कि यह शादी का कार्ड गुवाहाटी के वकील अजय शर्मा और पूजा शर्मा का है. जिनकी शादी 28 नवंबर को हो रही है और रिसेप्शन पार्टी 1 दिसंबर को होने वाली है. रिसेप्शन पार्टी के लिए लोगों को भेजा गया यह कार्ड काफी वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. आप भी पढ़िए-




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story