भारत

होटल के 15वीं मंजिल से कूदकर हाईकोर्ट के वकील ने जान दी, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
20 April 2026 12:55 PM IST
होटल के 15वीं मंजिल से कूदकर हाईकोर्ट के वकील ने जान दी, जांच में जुटी पुलिस
x
दुखद घटना.
नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दिल्ली हाईकोर्ट के एक 26 वर्षीय वकील ने होटल के 15 मंजिले से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल की सुबह की है। पुलिस स्टेशन कनॉट प्लेस को रविवार सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि नई दिल्ली स्थित द रॉयल प्लाजा होटल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने स्टाफ के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंचे।
शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी। वह दिल्ली के महावीर एन्क्लेव इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पेशे से वकील था और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसने 18 अप्रैल 2026 की शाम 6:30 बजे होटल द रॉयल प्लाजा में चेक-इन किया था। इसके बाद अगली सुबह उसने कथित रूप से होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा कर उन्हें सुरक्षित रूप से सील कर दिया गया है। इसके अलावा होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।
अधिकारियों ने बताया कि परिवारवालों ने किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का शक नहीं जताया है। अब पुलिस कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story