भारत

वकील को प्यार में मिली बेवफाई तो दे दी जान

Nilmani Pal
8 March 2026 6:20 AM IST
वकील को प्यार में मिली बेवफाई तो दे दी जान
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। हमीरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां पिछले 11 साल से एक महिला के साथ रिश्ते में रहे एक वकील ने कथित तौर पर बेवफाई से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मरने से पहले वकील ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें आकांक्षा नाम की महिला का जिक्र करते हुए रिश्ते में धोखा मिलने की बात लिखी है.

दरअसल, घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां किराये के कमरे में रह रहे अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर घटना के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है. मृतक की पहचान देवी प्रसाद यादव (33) पुत्र जयकरण के रूप में हुई है, जो कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा के निवासी थे. वह शहर के अमन शहीद इलाके में गोपाल स्वीट हाउस के पास राधेश्याम पाल के मकान में पिछले करीब आठ–नौ महीने से किराये पर रह रहे थे.

बताया गया कि एक परिचित ने जब कमरे में झांककर देखा तो देवी प्रसाद यादव पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटके मिले. इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर शहर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. इस नोट में आकांक्षा नाम की महिला का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 11 साल के रिश्ते में धोखा मिलने के कारण वह यह कदम उठा रहा है. सुसाइड नोट में मृतक ने अपने भाई और मां से माफी मांगी है और दोस्तों का धन्यवाद भी किया है. बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे और हाल ही में उनकी शादी तय होने की भी चर्चा सामने आई है.


Next Story