
x
चिंतित
Kolkata कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले स्थित काकद्वीप इलाके में एक लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में मुख्य आरोपी वकील शेख मनोवर आलम को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। फंदे से लटकती हुई लॉ स्टूडेंट की लाश 12 नवंबर को वकील के चैंबर से बरामद हुई थी। परिवार का आरोप है कि वकील ने शादी का झांसा देकर छात्रा को धोखा किया, जिससे वह सदमे में आ गई और कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
काकद्वीप पुलिस स्टेशन के सूत्रों के अनुसार, छात्रा गांधीनगर इलाके की रहने वाली थीं और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के सिलसिले में नियमित रूप से शेख मनोवर आलम के चैंबर जाती थीं। चैंबर प्रतापदित्य ग्राम पंचायत के नयापाड़ा क्षेत्र में स्थित है। घटना वाले दिन शाम को परिवार वाले चिंतित होकर चैंबर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शव को काकद्वीप सब-डिवीजनल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को चैंबर से एक लव लेटर मिला, जिसमें छात्रा ने वकील के साथ अपने रिश्ते और शादी के वादे का जिक्र किया था। परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि शेख मनोवर ने छात्रा को शादी का लालच दिया, लेकिन बाद में वे मुकर गए। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। इसी शिकायत के आधार पर काकद्वीप पुलिस ने शेख मनोवर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के तुरंत बाद वकील फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया। कई दिनों की मेहनत के बाद हैदराबाद में छिपे आरोपी को धर दबोचा गया।
Tagsकाकद्वीपलॉ छात्रासंदिग्ध मौतशेख मनोवर आलमहैदराबाद गिरफ्तारीशादी का झांसापुलिस कार्रवाईदक्षिण 24 परगनाफंदे से लटकती लाशगांधीनगरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





